Saturday, September 5, 2009
शिक्षक दिवस
आज का दिन सारे विधार्थियों के लिए वो दिन होता है जब वो अपने पूजनीय शिक्षकों को उनकी दी हुई शिक्षाओं के लिए धन्यवाद कह सकें .....वैसे तो ये मेरी सोच है लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि ऐसा हर विधार्थी सोचता होगा....अगर मैं अपनी कहूं तो मैं आज मैं ज़िन्दगी के जिस मकाम पर हूं वो मेरे सारे शिक्षकों की मेहनत और आर्शीवाद का फल है..... ज़िन्दगी के हर पड़ाव पर मेरा मार्ग दर्शन करना,मुझे नए रास्ते और पड़ावों के लिए तैयार करना और आज मुझमें जो आत्मविश्वास हैं अगर कहूं कि उसकी अलख जगाने वाले मेरे शिक्षक ही थे......मेरे स्कूल से लेकर पत्रकारिता और अब तक ज़िन्दगी में हर पड़ाव पर शिक्षा देने वाले सारे शिक्षकों को मेरा कोटि कोटि नमन और धन्यवाद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment